rajasthanone Logo
RAS Transfer List: सरकार द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि 178 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। ऐसे में कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

RAS Transfer List: राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। आपको बता दें कि इस सूची में अलवर जिले से जुड़े कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली की निजी सचिव शिवाक्षी खांडल का भी तबादला किया गया है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

शिवाक्षी खांडल को अब जयपुर स्थित सम्पदा विभाग (जीएडी) में उप निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। अलवर जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ और गोविंदगढ़ उपखंड अधिकारी पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादला सूची के मुताबिक, कामां के उपखंड अधिकारी सुभाष यादव को रामगढ़ उपखंड अधिकारी लगाया गया है। वहीं श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से स्थानांतरित सुभाष चंद को लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी बनाया गया है। झुंझुनूं की उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई को गोविंदगढ़ उपखंड अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग

इसके अलावा करौली के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल को मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। सीकर के निखिल कुमार को अलवर सहायक कलेक्टर मुख्यालय लगाया गया है। मालाखेड़ा की उपखंड अधिकारी नवज्योति कंवरिया को सैंथल (दौसा) भेजा गया है, जबकि कठूमर के सहायक कलेक्टर लाला राम यादव को विराटनगर उपखंड अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Power Cut Update: उदयपुर में पावर कट कैंसिल, री-नीट परीक्षा और शिविरों के चलते बड़ा फैसला

178 RAS अधिकारियों के तबादले जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने आधी रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अफसरों के तबादले किए हैं। तीन मंत्रियों के विशिष्ट सहायक (SA) भी बदले गए हैं। 12 एपीओ आरएएस को पोस्टिंग दी गई है, जबकि 5 आरएएस के तबादले रद्द किए गए हैं। बीज निगम में घूसकांड के खुलासे के बीच नए प्रबंध निदेशक (MD) की पोस्टिंग हुई है।

5379487