Success Story RAS 2nd topper : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इन परिणामों में जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के रामपुरिया गांव के वीरेंद्र चारण ने शानदार सफलता हासिल की है। साथ ही साथ पूरे राजस्थान में अपना दूसरा स्थान यानी सेकेंड टॉपर बन कर दिखा दिया है। वीरेंद्र चारण एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति हैं जो अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के दम पर यह परिक्षा पास किया है।
भूमि राजस्व अधिकार की कर रहे थे ट्रेनिंग
जैसलमेर जिले के रहने वाले वीरेंद्र की यह उपलब्धि महज संयोग नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। क्योंकि एक साधारण परिवार से आने वाले वीरेंद्र ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो संसाधनों की कमी कभी भी आड़े नहीं आती। खास बात यह है कि वीरेंद्र पहले से ही प्रशासनिक सेवा का हिस्सा हैं। क्योंकि पिछली आरएएस परीक्षा में उनका चयन भूमि राजस्व अधिकारी यानि तहसीलदार पद पर हुआ था और इस समय यानी वर्तमान में वे इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
वीरेंद्र चारण का लक्ष्य सिर्फ तहसीलदार तक ही नहीं रहा बल्कि उनका लक्ष्य और भी ऊंचा था। इसलिए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के साथ ही साथ अपनी तैयारी भी जारी रखीं और साल 2024 में होने वाले आरएएस में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपना सपना पूरा किया।
बेटे की सफलता पर पिता का सीना हुआ चौड़ा
वीरेंद्र की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उनके परिवार वालों का हाथ है, लेकिन खासकर उनके पिता जेठूदान चारण के संस्कारों की बड़ी भूमिका रही है। आपको बता दें कि वीरेंद्र के पिता जैसलमेर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उन्होंने घर में अनुशासन और परिश्रम का जो माहौल बनाया उसी के बदौलत वीरेंद्र को चुनौतियों से लड़ना सिखाया। बेटे वीरेंद्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें- RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, पहले प्रयास में शालू कस्वा ने मारी बाजी









