rajasthanone Logo
Subway Connection: रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान तक सब-वे बनेगा। गोविंद मार्ग 100 फीट चौड़ा होगा। इन योजनाओं से जाम से राहत की मिलेगी।

Subway Connection: शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए दो बड़ी योजनाओं पर काम तेज हो गया है। पहली योजना के तहत रामनिवास बाग की भूमिगत पार्किंग को रामलीला मैदान से जोड़ने के लिए सब-वे (भूमिगत मार्ग) बनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गोविंद मार्ग को 60 फीट से बढ़ाकर 100 फीट चौड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को रामनिवास बाग और पार्किंग का निरीक्षण किया इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक दबाव और पार्किंग करने के बाद सड़क क्रॉस करने में आ रही परेशानियों को देखते हुए अधिकारियों को सब वे बनाने के लिए रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सब-वे रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान और बापू बाजार को कनेक्ट करेगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट अगले दो महीने में तैयार हो जाएगी।

टूरिस्ट को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका सबसे बड़ा फायदा ही होगा कि पार्किंग से बाजार तक आने-जाने वाली व्यापारियों और टूरिस्ट को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़क पार करने जैसी परेशानियों से निजात मिलेगी। वहीं मार्केट में आने जाने वाले लोग भी पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बताते चलें कि रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग फेस वन के दौरान 10 साल पहले भी सब-वे की प्लानिंग की गई थी, बाद में तय किया गया की पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद व्यापारियों को बस से दुकानों तक छोड़ा जाएगा।

यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा

वहीं बाद दो-तीन बार बसों से व्यापारियों को बाजार छोड़ा गया, लेकिन छोड़ने के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन बाद में यह फेल हो गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि आखिरी बार 6 महीने पहले ही बसें बंद हुई है। इसके बाद व्यापारियों ने यहां गाड़ी खड़ी करना बंद कर दिया और बाजारों में जाम की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई। शहर के व्यापारिक क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में इन दोनों परियोजनाओं को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

5379487