Rajasthan News: राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राखी राठौर ने कहा कि अब केवल भ्रम फैलाने और महिलाओं को वर्गों में बांटने की राजनीति कांग्रेस कर रही है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान महिला इकाई द्वारा दिया गया हालिया बयान पूरी तरह हास्यास्पद, तथ्यहीन और केवल राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित है। कांग्रेस बिना जानकारी और बिना कोई तथ्यों के आरोप लगाते रहती है। अब कांग्रेस की तो पहचान बन चुकी है।

राखी राठौड़ ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण बिल को टालने का प्रयास किया गया। इस तरह कांग्रेस की सोच महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ रही है। वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के मातृशक्ति संवाद को लेकर घमासान भी मचा हुआ है।

कांग्रेस ने फिर उजागर कर दी मानसिकता

राखी राठौड़ ने कहा कि जयपुर में आयोजित महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी मानसिकता एक बार फिर उजागर कर दी है। राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई तरह की ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओं, बेटी पढाओं अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में बालिका अनुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री की योजनाओं का भी किया जिक्र

राखी राठौड़ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक मिला है। इसके साथ ही हर घर नल योजना से घर-घर पानी पहुंचाया गया है। इसके साथ ही जनधन खातों से महिलाओं को आर्थिक रूप से जोड़ा गया है। वहीं प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना से धुएं से भी मुक्ति मिली है। उन्होंने लखपति दीदी योजना के बारे में भी जिक्र कर कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

यह भी पढ़ें- SI Exam Latest Update: 2.21 लाख अभ्यर्थियों को झटका, ओवरएज अभ्यर्थी को एग्जाम देने का नहीं मिलेगा मौका