Rajendra Gudha : राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। गुढ़ा का कहना है कि गहलोत के द्वारा दिल्ली में चुग्गा-पानी देने की बात कही । गुढ़ा ने कहा कि गहलोत सरकार के कई फैसले और काले कारनामे अब जनता के सामने आने चाहिए। इस बयान ने राजस्थान में हड़कंप मचा दिया है और सरकार की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजस्थान में कांग्रेस के बंटाधार के पीछे गहलोत का हाथ 

गुढ़ा के मुताबिक, गहलोत 1998 में मुख्यमंत्री बने थे और उस समय कांग्रेस ने 153 सीटें जीती थीं। लेकिन 2003 के चुनाव में पार्टी सिर्फ 56 सीटें ही जीत पाई। उनका कहना है कि इसका मुख्य कारण गहलोत सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और गलत राजनीतिक फैसले थे।

गहलोत के 2008 व 13 के कार्यकाल में कांग्रेस की बड़ी हार

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सूबे के पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि  2008 से 13 तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपरलिक अपने चरम पर थे। जिस कारण से 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 21 सीट प्राप्त हुई। या यूं कहे कि कांग्रेस राजस्थान में सीमट कर रह गई। इसका जिम्मेदार गहलोत ने evm को बताया था।

राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा आरोप गहलोत राजस्थान का पैसा दिल्ली भेज रहे हैं

आपको बता दें कि राजेंद्र गुढ़ाने अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया कि राजस्थान के जनता का पैसा लूटा जा रहा है। राजस्थान से ट्रैकों में पैसा भर कर दिल्ली की ओर भेजा जा रहा है। गुढ़ा ने आगे कहा कि दिल्ली में सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी बैठे हुए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अशोक गहलोत राजस्थान की जनता का पैसा लौटकर सोनिया और राहुल गांधी का घर भर रहे हैं। हर बार मुख्यमंत्री बनने का कारण भी यही है।

यह भी पढ़ें...Naresh Meena New Party: राजस्थान की राजनीति में हलचल, नरेश मीणा बनाएंगे नई पार्टी, भगत सिंह बनने की दी चेतावनी