Restaurants In Udaipur: उदयपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं यहां की उन जगहों के बारे में जहां आपको पारंपरिक और लजीज व्यंजन चखने को मिलेंगे। तो आईए जानते हैं।
नटराज डायनिंग हॉल
यह जगह प्रमाणिक राजस्थानी और गुजराती व्यंजनों के लिए मशहूर है। यहां आपको पारंपरिक थाली खाने को मिलेगी। इस थाली में दाल बाटी चूरमा, कढ़ी, खिचड़ी और कई तरह की मौसमी सब्जियां शामिल है। यहां आपको हमेशा लंबी कतारें ही देखने को मिलेंगी।
रजवाड़ी थाल
यह जगह अपने नाम के अनुरूप ही है। यहां पर आपको मिट्टी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। इसी के साथ लोक संगीत और पारंपरिक सजावट आपको एक शाही अनुभव प्रदान करेंगे। यहां का माहौल इसके देसी स्वाद से मिलकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के बीच इसे पसंदीदा बनता है।
कुंवर कलेवा
अगर आप राजस्थानी स्वाद को चखना चाहते हैं तो यह जगह सिर्फ आपके लिए ही है। जहां आपको देसी घी से बनी पारंपरिक थाली परोसी जाएगी। इस थाली में आपको गट्टे की सब्जी, केर सांगरी और मालपुआ जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। शाकाहारी भोजन के अलावा यहां आपको मांसाहारी भोजन भी खाने को मिलेगा।
1559 एडी
यह जगह अपने कॉन्टिनेंटल, मुगलई और राजस्थानी व्यंजनों के लिए मशहूर है। यहां आपको शाही हम बरौनी भाग और खुली हवा में बैठने का मौका मिलेगा। यहां का माहौल इतना मनोरम है कि यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। कोई रोमांटिक शाम हो या फिर परिवार के साथ बिताए कुछ खुशी के पल यह जगह एकदम परफेक्ट है।
इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स