rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: 100 लोगों की भीड़ के सामने महिला को बेरहमी से मारा। वहीं महिला के कपड़े फाड़कर मुंडन किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Rajasthan Crime News: अरथूना थाना क्षेत्र से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला को सड़क पर भीड़ के बीच अर्धनग्न कर पीटने और मुंडन किया गया है। आपको बता दें कि भीड़ में युवाओं और बुजुगों के साथ महिलाएं भी थीं। महिला को बचाने के बजाय लोग बेशर्मी से हंसते और वीडियो बनाते रहे।

यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है

बताया जा रहा है कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह पीहर चली गई। इस बीच चरित्र पर संदेह जताते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोग महिला को पीहर से ससुराल ले आए। वहां गांव की मुख्य सड़क पर करीब 100 लोगों की भीड़ के बीच उसके साथ मारपीट की। 

यह भी पढ़ें- Jodhpur Fire: जोधपुर में मकान की तीसरी मंजिल बनी आग का गोला, 4 दमकलों ने बुझाई आग

मिली जानकारी के मुताबिक,  वायरल वीडियो में 4-5 लोग महिला के हाथ-पैर पकड़कर मारपीट करते, कपड़े फाड़ते और बाल काटकर मुंडन करते हुए नजर आए। महिला चीखते-चिल्लाते हुए बचाने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है, लेकिन भीड़ में शामिल कई लोग हंसते और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। किसी ने ना रोका ना ही टोका।

5379487