Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कई दिनों ले भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। इसी बीच राहत की खबर है कि जल्द लोगों को पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 जून तक देखने को मिल सकता है।

12 जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग द्वारा जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की आशंका है। वहीं, अगर बुधवार की बात करें तो ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा-असारवा समर स्पेशल ट्रेन शुरू, उदयपुर होकर चलेगी नई सेवा

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

आपको बता दें कि श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को लंबे समय से झुलसा रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।