Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में लागतार तीन से चार दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मई के शुरुआत से हो मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को देर रात में तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुईं। आपको बता दें कि सीकर, राजसमन्द, उदयपुर, और राजधानी जयपुर में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई । उदयपुर में तो आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इन सभी को देखते हुए मौसम विभाग ने 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
सीकर में हुई 48 MM बारिश
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीमाधोपुर, सीकर में 48mm, वही चितौड़गढ़ में 7mm, भीलवाड़ा में 3.2mm और कोटा में 2.6 mm बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अब अगर तापमान की बात करते हैं तो यह 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
रिंगस में दिन में गर्मी रात में बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि रिंगस में पिछले तीन दिन से दिन में तेज गर्मी पड़ रही है तो रात होते ही बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बीते सोमवार को देर रात में भी तेज हवाएं चलने लगी और फिर बारिश शुरू हो गई। दिनभर भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल रही है। आपको बता दें कि अचानक मौसम में बदलाव से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है।









