rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में लोगों को लू से राहत मिली है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार दोपहर बाद जोधपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। श्रीगंगानगर, सीकर और पिलानी समेत 10 से ज्यादा शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर ने गुरुवार को भी 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहा। सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बाड़मेर में 42, जैसलमेर में 42.6, कोटा में 41.3, बीकानेर में 41.4, जोधपुर में 41.3, भीलवाड़ा में 41, पाली में 41.1, चूरू में 40.8, अजमेर में 40.4, उदयपुर में 40.5 और वनस्थली (टोंक) में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में तेज गर्मी रही। हालांकि, हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन में उमस भी रही।

5379487