rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के प्रकोप से आंधी- बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है!

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के प्रकोप से आंधी- बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गेहूं और चने की फसल खराब हुआ है। वही सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में अंधियार बारिश से किसानों और पशुपालकों को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक नीमकाथाना में आकाशीय बिजली गिरने से कैसल गुर्जर के पशु को जान चली गई। खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई है, जिससे किसान भाइयों को भारी नुकसान हुआ है, ग्रामीणों ने मुआवजा देने की भी मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके। बीकानेर में भी फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राजस्थान में तापमान में कमी, ठंडक का एहसास 

राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम खराब होने के वजह से तापमान में कमी हुई है, जिससे ठंडक का एहसास हो रहा है। राज्य में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से मौसम में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में कमी हुई है, जिससे ठंडक महसूस हो रही है। खासकर सुबह शाम की तापमान में काफी कमी होती है।

राजस्थान के इन जिलों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में सबसे अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही बात करेंगे न्यूनतम तापमान की तो 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वही अलवर की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने माउंट आबू का तापमान भी दर्ज किया जहां पर अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अगले 4 दिन में मौसम हो जाएगा साफ 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अब बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 9 अप्रैल यानि आज के दिन राजस्थान में आने वाले 4-5 दिन में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वही आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 4 दिन में मौसम साफ रहेगा। लेकिन राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है।

5379487