rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लिया आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि जयपुर मौसम विभाग ने 3 मई 2026 यानि आज राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लिया आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि जयपुर मौसम विभाग ने 3 मई 2026 यानि आज राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन घंटे में चलेंगी तेज हवाएं 

आपको बता दे कि इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार कम से कम 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि तेज हवाएं के साथ ही मेघ गर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में है येलो अलर्ट 

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, चूरू, नागौर, सीकर, झुन्झुनू, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, बूंदी और पाली जिलों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन हो सकता है इसके साथ ही तेज हवाएं और बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो कोड जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

हरे रंग वाले जिलों में नहीं है कोई विशेष चेतावनी 

मौसम जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से और दक्षिण पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी और मध्य भागों में नमी बढ़ गई है। इसी कारण से मेघगर्जन वाली वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने हरे रंग वाले जिलों जैसे जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में फिलहाल किसी भी तरह की कोई विशेष चेतावनी नहीं जारी किया है।

5379487