rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: जयपुर-बीकानेर समेत कई संभागों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तेज हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

Rajasthan Weather: राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बादल गरजने के साथ बारिश भी हो सकती है।

आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में अगर पूर्वी राजस्थान की बात करें तो जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर रहा

इसके साथ ही अगर तापमान की बात करें तो बीते दिन यानी शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तेज बारिश और आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

5379487