rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में लोगो को गर्मी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका से लोगों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद लग रही है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान मे गर्मी का कहर छाया हुआ है।  राजस्थान में सुबह और शाम राजस्थान में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। जिससे लोग काफी परेशान हैं, वहीं लोगों का दिन के समय में बाहर निकालना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि एक नए सक्रिय मौसम की वजह से राज्य की कुछ पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दोपहर बाद बादलों के छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मौसम बदलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जयपुर और उसके आसपास इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में येलो अलर्ट

बताया जा रहा है कि आज धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही अगर उत्तरी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और हनुमानगढ़ की कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। वहीं बारिश की उम्मीद के बाद भी पश्चिमी भागों में गर्मी का कहर जारी है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

आपको बता दें कि जोधपुर संभाग और जैसलमेर के इलाकों में भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी सतह हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में दृष्यता कम हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि 25 अप्रैल से एक और पश्चिम एक्टिव हो सकता है। ऐसे में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैँ, जिस तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

5379487