Rajasthan Weather Update: अप्रैल महीने में तेजी से गर्मी पड़ती है लेकिन राजस्थान के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर मौसम खुद राहत दे रहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ बीकानेर और चूरू में बादल छाए हुए रहेंगे। और तो और हल्की बारिश भी हो सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
ऐसे यह सिस्टम कमजोर है, इसलिए बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों को छोड़ कर बाकी जिलों में तेज धूप और गर्मी बढ़ने का असर बना हुआ रहेगा। जयपुर मौसम विभाग के अप्रैल महीने में सामान्य तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है और मौसम ज्यादा से ज्यादा शुष्क रह सकता है।
11 अप्रैल यानि आज दिखेगा खास असर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बदलते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। आज यानि 11 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ रहेगा, लेकिन नया विक्षोभ सक्रिय होने के वजह से आज कुछ जिलों में हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
आज इन हिस्सों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने कहा कि आज राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों श्रीगंगानगर और चूरू में इन दिनों हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बाकी पूरे राज्य में भारी बारिश या फिर तापमान में भारी गिरावट देखने को नहीं मिल सकती है। हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है और हल्की राहत भी महसूस हो सकती है








