Rajasthan Weather: राजस्थान का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। वहीं कम दबाव का यह क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से सटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में इसके धीरे-धीरे मध्य भारत से होते हुए पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की खाड़ी के इस नए सिस्टम के असर से पूर्वी और मध्य राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 15 से 16 सितंबर के मौसम से तेजी से बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही बता दें कि जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश का दायरा बढ़ेगा।
वहीं अगर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। साथ ही इन जगहों पर 13 से 15 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।







