rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं राजस्थान में 3 दिन बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में दूसरा गर्मी और अमावस का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल चुकी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं में नमी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में धीरे-धीरे गर्मी बिल्कुल खत्म होने की उम्मीद है। विभाग द्वारा बताया गया है कि एक नए मौसमी सिस्टम के एक्टिव होने से राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। ऐसे में धूल भरी आंधी, बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की आशंका बताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने से गर्मी पर लगाम लगी है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन यानी शुक्रवार को चूरू में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है। वहीं चूरू का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही अगर चूरू के अधिकतम तापमान की बात करें तो 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगर अलवर की बात करें तो अलवर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं यहां 17 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर में 0.4 एमएम की हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही वहां धूल भरी आंधी चली। ऐसे में वहां का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। और अधिकतम तापमान की बात करें तो 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में मौसम काफी सुहावना देखने को मिल रहा है, जहां का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

5379487