Rajasthan Weather: राजस्थान में आने वाले 2 दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक सकती है। ऐसे में राजस्थान के ज्यादातर जगहों पर बारिश का दौर धीमा पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने आज जालौर और सिरोही में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुल 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त तक उदयपुर और जोधपुर संभाग में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक सकती है। ऐसे में बारिश की गतिविधियां कुछ क्षेत्रों तक सीमित हो सकती हैं।
बताया जा रहा है कि बारिश कम होने से पश्चिमी राजस्थान में उमस और गर्मी बढ़ सकती है। बारिश कम होने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है। मई 20 दिन की बात करें तो जैसलमेर सबसे गर्म चल रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि बाड़मेर में अभी तक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले 2 दिन तक राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी बढ़ने की आशंका बताई जा रही है










