rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वहीं 14 नवंबर को 5 जिलों में बारिश के आसार हैं। 16 नवंबर से कड़ाके की ठंड होने की संभावना है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी तेज होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से 14 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में 14 नवंबर को 5 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी

मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तरी सर्द हवा राजस्थान में चलनी शुरू हो सकती है, जिससे राज्य के कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी। वहीं अगर बीते दिन यानि गुरुवार की बात करें तो, राज्य के उत्तरी छोर को छोड़कर शेष हिस्सों में मौसम साफ रहा। श्रीगंगानगर के एरिया में गुरुवार दोपहर बादल आसमान में हल्के बादल और धुंध छाए रहे। बादल छाने के साथ ही यहां हवा भी चली, जिससे शाम को ठंडक बढ़ गई है। हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्के बादल छाए रहे।

तापमान में गिरावट देखने को मिली

बता दें कि बादल छाने के साथ ही यहां हवा भी चली, जिससे शाम को ठंडक बढ़ गई। हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्के बादल छाए रहे। ऐसे में अगर तापमान की बात करें तो गुरुवार को फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही, डूंगरपुर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई।  बुधवार को बाड़मेर में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बाड़मेर का तापमान 37-38 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। माउंट आबू में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- Fire Brigade Shortage: आग की लपटें देख दहशत में आए व्यापारी, अपने-अपने प्रतिष्ठान खाली कराने में जुटे

जानें पश्चिमी राजस्थान का हाल

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जिलों के तापमान में बीते कुछ दिनों में मामूली गिरावट हुई है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण राजस्थान में दो दिन बाद सर्दी तेज होगी। कल से बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। बारिश-आंधी के कारण दिन-रात के तापमान में तेज गिरावट की आशंका है। अगले सप्ताह से सर्द हवा का भी प्रभाव रहेगा।

5379487