Weather News Update: राजस्थान में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, मानसून की सक्रियता कम हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ गई है, जिस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि 14 अगस्त के बाद से फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। इसे देखते हुए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई शहरों में 35°C तक पहुंचा पारा

वहीं, विभाग का कहना है कि अभी मानसून कमजोर है। इस वजह से बीते दिन हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। दिन के समय तेज धूप निकली, लेकिन फिर भी मौसम सुहावना देखने को मिला। एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून ट्रफ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना और डाल्टनगंज से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 अगस्त से मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की ओर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मानसून की गतिविधियों में कमी आ सकती है। अभी फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।