Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। ऐसे में लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा बार-बार पूर्वानुमान जारी करने के बावजूद भी बादलों की बेरुखी देखने को मिल रही है। एल नीनो का प्रभाव भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। अब तक सक्रिय हुए कई सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी लेकर नहीं आ पाए हैं। वहीं, वायुमंडल में नमी की कमी के कारण सिस्टम कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में राजस्थान में बारिश देखने को नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Traffic News: पुष्कर घाटी में भारी वाहनों की एंट्री बंद, तीनों प्रवेश मार्गों पर लगे हाइट गेज
राजस्थान में बारिश देखने को नहीं मिल रही
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोटा और हाड़ौती संभाग में मानसून ने 20 जून को मध्य प्रदेश की ओर से झालावाड़ के रास्ते एंट्री ली थी। ऐसे में उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि इस हिस्से में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून कोटा में मजबूत होने के बजाय भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर संभाग की ओर खिसक गया।
राजस्थान में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 से 6 दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी के इलाकों में 15 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बादल छाने की उम्मीद है, जिससे किसानों और आमजन को कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, बारिश की कमी की वजह से खरीफ फसलों पर भी असर दिखाई दे रहा है।