Rajasthan Weather: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ रहा था, जो कि फिर से एक्टिव होने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ शेखावाटी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कल यानी शनिवार से बारिश का दायरा और बढ़ सकता है।
कहीं-कहीं मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना
आपको बता दें कि 4 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का असर फिलहाल पूरे राजस्थान में एक जैसा देखने को नहीं मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां ज्यादा एक्टिव हो सकती हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां के इलाकों में मानसून का असर कम देखने को मिलेगा। पश्चिमी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ इलाकों में हल्की-बारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Nahargarh Zoo Accident: जयपुर के नाहरगढ़ जू में बड़ा हादसा, टाइगर के हमले में महिला मजदूर की मौत
कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि 4 से 7 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।