rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। जानें 20 सितंबर तक मौसम कैसा रहेगा।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज कई राजस्थान की जगहों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के 41 जिलों को ग्रीन जोन यानी नो वार्निंग में रखा गया है। वहीं, मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई हैं।

आज इन संभागों में बारिश के आसार

वहीं, बताया जा रहा है कि आज कहीं-कहीं जगहों पर बारिश होने की आशंका है। हालांकि, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 20 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 21 सितंबर से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, बीते दिन की बात करें तो कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही सबसे ज्यादा बारिश करौली के सूरौठ में हुई, जहां 40.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

5379487