Rajasthan Weather: राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं जोधपुर में देर रात चली ठंडी हवा से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके असर से मंगलवार सुबह हल्की सर्दी का महसूस हुई। बता दें कि मंगलवार को जोधपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया। हालांकि दिन में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले सप्ताह यानि 2 नंवबर के बाद से इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। सप्ताह के अंतिम दिन में एक बार फिर दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो दिन से शहर में देर रात हवाओं का दौर चल रहा है। ऐसे में रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। इसके साथ ही बता दें कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी आज तापमान एक डिग्री डिग्री कम होकर 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री बने रहने की उम्मीद है।