rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग की माने तो जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में आज 23 मई को दोपहर बाद से तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में पिछले तीनों दिनों भीषण गर्मी पड़ रही थी। इसी बीच गुरुवार को मौसम में बड़ा बदलाव हुआ। अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में धूल भरी हवाएं चलने से भी जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। तापमान में गिरावट के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की माने तो जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में आज 23 मई को दोपहर बाद से तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

गंगा नगर में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान एक बार फिर से गंगानगर जिले में दर्ज किया गया। हालांकि यहां के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई जिसके बाद बीते दिन 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद गंगानगर सहित 8 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक बना हुआ है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 2 डिग्री और रात का तापमान 5 डिग्री कम हुआ है। इस गिरावट के साथ जयपुर में रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज यानी 23 मई गुरूवार को राजस्थान के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आने वाले 4 से 5 दिन तक मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर और शेखावाटी जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के तापमान में अभी अधिक बदलाव होने के आसार नहीं है।

और पढ़ें...Anand Srivastava: कौन हैं आनंद श्रीवास्तव? जो बनने जा रहे हैं राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक

चित्तौड़गढ़ में बारिश ने ली दादी पोते की जान
चित्तौड़गढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी के साथ शहर सहित जिले में कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। साडास थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के फलौदी के भीलों का झोपड़ा गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें एक परिवार में दादी और पोते की मौत हो गई।

5379487