rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि आज यानि 18 मई और 19 मई को राजस्थान के 19 जिलों में हिट वेब का अलर्ट जारी किया गया। इन 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में इन दिनों गर्मी का कहर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तो दोपहर में घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान आप जहां है वहीं सुरक्षित रहे और घर में आराम करें। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकतक तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो इस मौसम के लिए सामान्य माना जा रहा है। लोगों इन दिनों गर्मी से राहत मिलने की बजाए आने वाले दिनों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

18 और 19 मई को 19 जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि आज यानि 18 मई और 19 मई को राजस्थान के 19 जिलों में हिट वेब का अलर्ट जारी किया गया। इन 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर का दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों के साथ फलोदी चितौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। 

इन जिलों में रहेगा भीषण गर्मी 

मौसम विभाग ने बताया कि आज अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, दौसा, टोंक, करौली,धौलपुर, सवाईमाधोपुर, चितौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में आज गर्मी का तेवर देखने को मिलेगा और इन जिलों में मौसम विभाग ने गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

5379487