Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। सोमवार तड़के प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि कई जगहों पर सुबह के समय यातायात धीमा पड़ गया। मौसम के इस बदले मिज़ाज का असर सड़क और रेल दोनों माध्यमों पर देखने को मिला।

आज कई जगहों पर ओलावृष्टि 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आज प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, टोंक, उदयपुरसवाई माधोपुर, राजसमंद, सिरोही, अलवर , कोटा और सीकर जिलों बारिश और ओलावृष्टि का प्रकोप देखने को मिलेगा। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर समेत अन्य जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

कोहरे के दौरान मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। किसानों को भी अपनी फसलों को ओलावृष्ट से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 2–3 दिन बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदला देखने को मिलेगा। उदयपुर और कोटा संभाग के आसपास क्षेत्रों में हल्के मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकते हैं। ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे फसलों के नुकसान पहुंचाने के आसार है। वहीं ज्यादातर जगहों का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें...Rajasthan Governmet: हाईवे हादसों पर सरकार सख्त, अवैध कट- पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने पर लाइसेंस सस्पेंड