Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन में तेज गर्मी देखने को मिल रही है तो वहीं रात में ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तरी भारत के बर्फीली क्षेत्र की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से हवाओं में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं दिन के समय तेज धूप खिलने से ठंड का एहसास कम होता है और रात के समय ठंड का असर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

दिवाली के बाद सर्दी का असर बढ़ सकता है

मौसम विभाग का कहना है की दिवाली के बाद सर्दी का असर बढ़ सकता है। वहीं राज्य में तेज धूप खिलने की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और दबाव की वजह से रात का तापमान गिर जाता है। आपको बता दें कि बाड़मेर में दिन का पर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस देखा गया। ऐसे में अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो शेखावाटी के सीकर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जालौर का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, दौसा में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- कम्प्यूटर इंजीनियर किसान: खेती के लिए लाखों का पैकेज छोड़ा, शुरू की गुलाब की खेती, जानें सफलता की कहानी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में खास परिवर्तन नहीं होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है, क्योंकि दिन और रात के तापमान में अंतर से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।