Rajasthan Weather : बर्फीली हवाओं हवाओं के चलने की वजह से राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान नीचे आ रहा है। वहीं सुबह-शाम ठंड का असर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में फसलों पर भी इसका असर हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम शुष्क बने रहने की आशंका जताई है। साथ ही बताया है कि सर्दी से फिलहाल कोई भी राहत मिलने की आशंका नहीं है।
सभी जिलों में मौसम शुष्क देखने को मिला
वहीं अगर बीते दिन यानि मंगलवार की बात करें तो सभी जिलों में मौसम शुष्क देखने को मिला, लेकिन सर्दी का असर और बढ़ता हुआ दिखाई दिया। वहीं सुबह शाम कोहरा भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 5.0 डिग्री से 13.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से लगभग तीन-चार डिग्री कम है। मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा फतेहपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया ।
न्यूनतम तापमान 7.3 सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है
मौसम विभाग में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही अनुमान जताया है कि कई जगह पर न्यूनतम तापमान 7.3 सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। माउंट आबू में बर्फ की परत दिखने लगी है, जिससे आसपास के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं कोहरे में लोगों को यातायात करने में भी परेशानी हो रही है। तेज सर्दी का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। वहीं सुबह स्कूल जाते समय बच्चे कांपते हुए नजर आ रहे हैं।
खास ख्याल रखने की सलाह दी है
ऐसे में एक्सपर्ट ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए खास ख्याल रखने की सलाह दी है। बढ़ती ठंड के चलते किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर में काफी ज्यादा ठंड हो सकती है।








