Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में कड़ी गर्मी पड़ने लगी है और कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस सीजन में लगातार तीसरे दिन राज्य का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है, जबकि दूसरे दिन भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।
2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान
वहीं अगर बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तो हालात हीटवेव जैसे बन गए हैं। यहां दिन में तेज धूप देखने को मिली साथ ही हल्की से मध्यम लू भी चली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर 40.6 डिग्री, पिलानी 39.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 39.0 डिग्री, चूरू 38.7 डिग्री, जोधपुर 38.6 डिग्री, जैसलमेर 38.5 डिग्री, बीकानेर 38.2 डिग्री, दौसा 38.0 डिग्री, कोटा 37.9 डिग्री और फतेहपुर (सीकर) में 37.8 डिग्री से जयपुर में 37.5 डिग्री, अजमेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसके चलते 14 और 15 मार्च को राजस्थान के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही हैं कि कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं, जिसकों लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।