rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अब सक्रिय हो गया है। आपको बता दें कि बीते कल यानी जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा समेत कई जगहों पर जमकर बरसात हुई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अब सक्रिय हो गया है। आपको बता दें कि बीते कल यानी जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा समेत कई जगहों पर जमकर बरसात हुई है। वहीं आज रींगस सहित खाटूश्यामजी में भी जोरदार बारिश हुई है। आपको बता दें कि आज राजस्थान के 36 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

प्रदेश की राजधानी जयपुर में रविवार को दिन भर की उमस के बाद देर शाम तक जोरदार बरसात हुई और यह सिलसिला रातभर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में अब तक 111 मिमी से ज्यादा बरसात हुई है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि सामान्यत 5 जुलाई तक 82 मिमी बारिश होती है। ऐसे में राजधानी जयपुर में सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है। 

जानिए कब तक होगी बारिश

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के दौरान अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के उड़ीसा तट पर बना वेलमार्क लो प्रेशर सिस्टम तीव्र हो गया है और डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है। 

लगभग अगले 6 दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के प्रभाव से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने वाला है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से ज्यादा बारिश होने वाली है। 6 जुलाई यानी आज से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Road Accident: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, बिजली विभाग कर्मचारी को डंपर ने स्कूटी समेत 100 मीटर तक घसीटा

5379487