rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: जयपुर समेत कई जिलों में बारिश तो हो रही है। वहीं ऐसे में लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री मानसून की दस्तक दे चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल प्रभावित हो रहा है। वहीं, अभी भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। मंगलवार की बात करें तो बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सुबह से ही राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का मौसम बार-बार बदलता रहा, वहीं कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश देखी गई। ऐसे में हवा में बढ़ी नमी से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम के ये दोनों रूप इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहे हैं।

प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। ऐसे में बारिश के बाद उमस से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं, घरों, बाजारों और दफ्तरों में लोग गर्मी और उमस दोनों से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही गंगानगर और चित्तौड़गढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा। वहीं, तापमान में गिरावट होने के बावजूद भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में मानसून की सक्रियता का संकेत है

वहीं, सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम होते-होते बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में लोगों का कहना है कि बारिश तो हो रही है, लेकिन उमस से काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्री मानसून का यह दौर राजस्थान में मानसून की सक्रियता का संकेत है। ऐसे में आमजन के लिए राहत और सावधानी दोनों का समय हो सकता है। जहां बारिश से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं आंधी, बिजली और बढ़ती उमस से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

5379487