rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: जयपुर समेत राजस्थान में दिन में तेज धूप देखने को मिली। वहीं रात में गुलाबी ठंडक। जानें आगे कैसा होगा मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं राज्य का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में दिखाई दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी झुंझुनूं में रिकॉर्ड किया गया।

रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही

आपको बता दें कि पूर्वी जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर, नागौर में रात में ठंडक बढ़ गई। इन शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।  राजस्थान के सभी शहरों में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में 40.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में अगर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों की बात करें तो वहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडक बढ़ गई है। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा, उदयपुरमें शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान सीकर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अगर जयपुर की बात करें तो शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री चढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी रही, जबकि रात में ठंडक रही। 

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Education: RSSB ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, CET समेत 5 भर्ती परीक्षाओं की बदली डेट सामने आई

अजमेर में मौसम का मिजाज बदलने लगा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य में शनिवार से मौसम साफ रहेगा। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना जयपुर में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मानसून की विदाई के बाद अजमेर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अक्टूबर की शुरुआत के साथ सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी बरकरार है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।

5379487