rajasthanone Logo
Rajasthan Mausam News: मौसम विभाग के अनुसार, नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Rajasthan Mausam News: राजस्थान में इस समय लगातार प्री मानसून का दौर जारी है। आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिन तक 50 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही तेज बरसात का भी दौर जारी रहेगा। साथ ही साथ आंधी बारिश के दौर से प्रदेश में गर्मी से लोगों को राहत भी मिल सकती है।

इन जगहों पर अचानक शुरू हो गई बारिश

आपको बता दें कि बुधवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, करौली और प्रतापगढ़ समेत के आसपास के इलाकों में शाम के समय अचानक से बरसात का दौर शुरू हो गई। इसके साथ ही कई जिलों में तो तेज हवाओं के साथ ही साथ हल्की बरसात भी शुरू हो गई। वहीं राजधानी जयपुर में भी दोपहर के बाद में काले बादल छाने लगे। साथ ही साथ दिनभर बादल और सूरज की आंख मिचौली देखने को भी मिली।

प्रदेश में 40 डिग्री से कम हो गया तापमान

राजस्थान के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। बरसात के इस दौर से पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान दौसा में रहा जिसका तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर के क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कब से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की एंट्री प्रदेश में 25 जून तक होने की संभावना है। लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि मानसून में देरी होती नजर आ रही है। इस समय अरब सागर से आने वाला मानसून महाराष्ट्र के कुछ दक्षिणी हिस्सों से गुजरते हुए तेलंगाना के कुछ हिस्सों से होकर छत्तीसगढ़ की सीमा के पास है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान के 8 जिलों में नई फोर्स बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, जानें क्या है नई योजना

5379487