Rajasthan Weather News: राजस्थान में मॉनसून का दौर शुरू ही हुआ था कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई के महीने में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। क्योंकि आज राजस्थान के मौसम में एक बार फिर करवट आएगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन ये राहत ज्यादा देर नहीं टिकेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल यानी कि 12 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ जाएगा।
बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और ये ब्रेक लगभग एक हफ्ते तक रह सकता है। बीते 24 घंटों की बात करें तो हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी में गुरुवार को मानसून की एंट्री हुई, लेकिन वो एंट्री काफी कमजोर रही।और इसका असर अब तापमान पर दिखेगा।
जुलाई में जब मौसम ठंडा रहना चाहिए, तब भी प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। यानी लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।बारिश कमजोर पड़ने और धूप निकलने से श्रीगंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में तापमान बढ़ गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।










