Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम आज भी खराब रहेगा। आज जयपुर संभाग और आस पास के इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हुए है।  मार्च का अंतिम सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में सरसों, जीरा और ईसबगोल की फसलें खराब हो गई है और किसानों को भारी नुकसान हुआ। राजस्थान में मौसम का बदलाव किसानों के लिए हानिकारक साबित हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज आज यानि बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दो जिलों में हल्की बारिश का अनुमान भी लगाया है। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर और आस पास के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिसमे रबी फसलों को भी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से जारी की नई चेतावनी

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से एक नई चेतावनी जारी किया है, विभाग ने कहा कि 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर वेदर सिस्टम सक्रिय हो जाएगा। इस नए वेदर सिस्टम से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे रवि फसल को भारी नुकसान भी हुआ है।

पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में मौसम ने बदली करवट

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, झुन्झुनू, सीकर, चूरू, अलवर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक समेत 10 से अधिक जिलों में दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदल दी। दोपहर के बाद घना बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश भी हुई