Rajasthan Weather: राजस्थान में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, ज्यादातर जगहों पर मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में आगामी दिनों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आज कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल किसी भी जिले में अलग से कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ऐसे में अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही यहां का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा बना हुआ है। बीते दिन जैसलमेर राजस्थान का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो 42.9 डिग्री रहा। वहीं, बाड़मेर में 42.4 और रितर्न में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गर्जन-चमक होने की संभावना है। आपको बता दें कि बारिश की संभावना तो बनी हुई है, लेकिन व्यापक स्तर पर तेज या भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल यानी शनिवार को कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 27 सितंबर के बीच जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।









