Rajasthan Weather: मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों की ओर शिफ्ट हो रहा है और ऐसे में राजस्थान में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो रही हैं। बीते दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं, अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर और उदयपुर संभाग के साथ-साथ ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क देखने को मिला।
आपको बता दें कि नदबई में 26 मिमी, नगर में 47 मिमी, सामर में 17 मिमी, करौली में 32 मिमी, सवाई माधोपुर में 44 मिमी और उदयपुर में 12 मिमी बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश पर ब्रेक की तैयारी
इसके साथ ही जयपुर और भरतपुर संभाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। वहीं, आज शनिवार को 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की संभावना जताई गई है।