Rajasthan Weather: राज्य में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। ऐसे में कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में नदियों और नालों में पानी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें और रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा आज धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। लगातार हो रही बारिश का असर नदियों पर भी पड़ रहा है। नदियों में पानी की आवक बढ़ गई है।
नदी-नालों में बढ़ी पानी की आवक
आपको बता दें कि सवाई माधोपुर में बीते दिन यानी शुक्रवार को भारी बारिश हुई। यहां 175 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही कोटपूतली शहर में भी काफी तेज बारिश हुई। वहीं, जयपुर, कोटा, धौलपुर, भरतपुर और अलवर में भी बारिश देखने को मिली।मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में हो रही भारी बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी से आया मौसम सिस्टम है। इसका असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जिस वजह से यहां बारिश हो रही है। वहीं, मानसून ट्रफ भी एक्टिव है, जो राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है।
24 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि आज पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 6 सितंबर को भी कुछ जगहों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। वहीं, अगर जयपुर की बात करें तो बीते दिन यहां रुक-रुककर बारिश देखने को मिली। मौसम में बदलाव की वजह से राजस्थान में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां कई जगहों पर मौसम साफ है। वहीं, श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है।









