rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कही पर भारी बारिश तो कही पर हल्की बारिश हो रही है।

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कही पर भारी बारिश तो कही पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में यानि मार्च के अंत तक हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में हुई हल्की बारिश 

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। बारिश होने से कई इलाकों का तापमान कम हो गया है। मंगलवार यानि कल राज्य के कुछ हिस्से में आंधी बारिश की गतिविधियां कम रही। वही पश्चिमी जिलों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे। बाड़मेर और जैसलमेर सहित कुछ इलाकों में धूल भरी आंधिया भी चली। जिससे तापमान में हल्की वृद्धि भी हुई।

सुबह शाम बनी रही हल्की ठंडक

आपको बता दें कि यहां का अधिकतम तापमान, करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। वही राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह शाम हल्की ठंडक भी बनी रही है। जिसके कारण मौसम सुहावना भी रहा।

अधिकांश शहरों में सामान्य रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। आपको बता दें कि जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बीकानेर, श्रीगंगानगर, और जोधपुर सहित अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे और धूप भी कम देखने को मिली।

5379487