rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का सर्वाधिक असर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में धीरे-धीरे बारिश कम होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास बना लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो गया है। ऐसे में उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की तरफ झुका हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में यह सिस्टम कमजोर होगा। लेकिन इसके चलते रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसलमेर में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान स्थित लो प्रेशर एरिया से जुड़ी ट्रफ लाइन बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक गुजर रही है। इसके साथ ही बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक ट्रफ भी एक्टिव है।

राजस्थान में बीते दिन फलोदी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग द्वारा जैसलमेर और पाली में भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, टोंक, उदयपुर, जोधपुर और नागौर में येलो अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग का कहना है कि 2 अगस्त तक बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके साथ ही नागौर के डीडवाना, कुचामन और मेड़ता में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में सक्रिय लो प्रेशर एरिया आने वाले दिनों में कमजोर होगा। फिलहाल भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

जयपुर की बात करें तो यहां येलो अलर्ट के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 3 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

5379487