Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज अब अब बदलने जा रहा है। आपको बता दें कि आज मौसम विभाग ने राजस्थान के उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ चेतावनी भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झुन्झुनूं, सीकर, हनुमानगढ़, और आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जनके साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान के इन क्षेत्रों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के अलग अलग इलाकों में अलग अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। वहीं कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी में भारी बारिश को संभावना नहीं बताई है, लेकिन आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं, इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने किसानों को दी सलाह
मौसम विभाग ने आम जनता, खासकर पशुपालकों, किसानों और यात्रियों के साथ बाइक चालकों से अपील की है कि वे मेघगर्जन के दौरान किसी सुरक्षित स्थान का शरण लें। पेड़ो के नीचे खड़े बिल्कुल भी न हो। खुले मैदान में भी न रहें और धातु की वस्तुओं से दूरी बना कर रखें। इसके साथ ही मौसम जब तक सामान्य नहीं होता तब तक धैर्य बना कर रखें।