rajasthanone Logo
RU Latest Update:राजस्थान यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहीं बीए–बीएससी एग्रीकल्चर बंद, बैंकिंग-फाइनेंस कोर्स शुरू होंगे।आइए जानते हैं पूरी खबर।

RU Latest Update: राजस्थान यूनिवर्सिटी (आरयू) में बीए–बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स को बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इसके स्थान पर अब बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि बदलते समय और छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आरयू की परीक्षा और मॉनिटरिंग समिति ने यह फैसला लिया है क्योंकि नई एजुकेशन पॉलिसी शुरू होने के बाद एनुअल स्कीम को बंद कर दिया गया है। वहीं सभी कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है।

9 हजार रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीए बीएससी एडिशनल कोर्स में छात्रों को 3 सब्जेक्ट के अलावा एक पसंदीदा सब्जेक्ट पढ़ने का मौका मिलता था। वहीं परीक्षा विभाग का कहना है कि इसमें छात्रों की संख्या भी काफी कम थी। सीटें भी तय नहीं थी। अब यूजी में सेमेस्टर सिस्टम में बीए, बीएससी सामान्य कोर्स चल रहे हैं। वहीं नए सेशन में एडमिशन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ये नए कोर्स यूनिवर्सिटी के तीन कॉलेजों में शुरू होंगे। साथ ही, इनमें 9 हजार रुपए स्टाइपेंड की सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आपको बता दें सीटों की संख्या को लेकर भी बदलाव किया गया है।

कॉमर्स और क्रिएटिव राइटिंग के नए कोर्स शुरू

प्रत्येक कोर्स में करीब 20 सीटें रखी जाएंगी, लेकिन यदि छात्रों की संख्या अधिक होती है तो सीटें बढ़ाई भी जा सकती हैं।कि  कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन, बीकॉम इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस कोर्स। राजस्थान कॉलेज में बीए कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग कोर्स, महारानी कॉलेज में बीकॉम बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, बीए कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग कोर्स शुरू होंगे। वहीं बीए, बीकॉम, बीएससी की मान्यता बराबर मानी जाएगी।

5379487