Rajasthan Tourism: राजस्थान का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों को लगता है कि यहां केवल रेगिस्तान देखने के लिए ही मिलेंगे। वहीं, आपको बता दें कि राजस्थान का बड़ा हिस्सा रेगिस्तान और अपनी पहचान के लिए जाना जाता है। यहां आपको केवल रेगिस्तान ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसी जगहें भी मिलेंगी, जहां आपको पेड़-पौधे, पहाड़, झीलें और खूब हरियाली देखने को मिलेगी। राजस्थान के कुछ ऐसे शहर भी हैं, जहां आपको प्रदेश का एक अलग चेहरा दिखाई देगा। अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां तीन ऐसी जगहें हैं, जहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा और ये जगहें आपका मन मोह लेंगी।

माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आपको काफी सारे पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां जाकर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको काफी पेड़-पौधे और हरियाली भी नजर आएगी। यहां जाकर आप ट्रेकिंग और आसपास घूमने का आनंद ले सकते हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।

अलवर
दूसरी जगह अलवर है। यह राजस्थान का ऐसा शहर है, जहां आपको प्रकृति के साथ घूमने का भी मौका मिलेगा। यहां आपको आसपास अरावली की पहाड़ियां और जंगल दिखाई देंगे। इसके अलावा, आप यहां जाकर सरिस्का टाइगर रिजर्व भी देख सकते हैं, जो काफी खूबसूरत है।

कोटा
तीसरी जगह कोटा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि कोटा में आपको कई बेहद खूबसूरत जगहें देखने को मिलती हैं। ज्यादातर लोग कोटा में पढ़ाई और कोचिंग के लिए ही आते हैं, लेकिन यह जगह घूमने के लिए भी काफी बेहतरीन है। यहां जाकर आप चंबल नदी और उसके आसपास की खूबसूरत हरियाली देख सकते हैं। इसके साथ ही आप चंबल गार्डन और उसके आसपास की जगहों पर घूम सकते हैं। ऐसे में अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कोटा को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।