rajasthanone Logo
Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में मौसम अपना रूप लगातार बदल रहा है, इस समय मार्च का महीना चल रहा है और मार्च के अंत में ही बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में मौसम अपना रूप लगातार बदल रहा है, इस समय मार्च का महीना चल रहा है और मार्च के अंत में ही बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद भी गुरुवार को कोई भी बारिश होने की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई। लेकिन राजस्थान के कई संभाग जैसे, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर में बादल छाए रहे। कई शहरों में तो दोपहर में हल्की धूलभरी हवाएं भी चल रही है।

आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में मौसम में किसी भी तरह का खास बदलाव नहीं देखा गया। वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में 29 मार्च तक बारिश का अलर्ट है। वहीं आज मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

गुरुवार की रात में ठंड रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी गुरुवार को राजस्थान के किसी भी राज्य में बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई। सभी राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन रात को ठंडी हवाएं और बादल का जोर देखने को मिला। 

राजस्थान के सर्वाधिक तापमान वाला रहा कोटा

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के सबसे अधिकतम तापमान वाला हिस्सा कोटा रहा है, जिसका अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 15.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

इन हिस्सों में आज बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और करौली क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बूंदा बूंदी की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में 20 से 30 प्रति किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

5379487