Rajasthan Weather News:: राजस्थान में आंधी-बारिश और गर्मी सब कुछ देखने को मिल रहा है। अभी प्रचंड गर्मी से तपते राजस्थान में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से नीचे चला गया। आपको बता दें कि चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी आज 23 मई को कुछ हिस्सों में तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है। माना जा रहा है कि इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री के तापमान में गिरावट हो सकती है।
राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से कई जगहों पर 40 से 50 डिग्री किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलने के आसार लग रहे हैं।
गर्मी से ज्यादा दिन नहीं मिलेगी राहत
आपको बता दें कि गर्मी से ये राहत बस ज्यादा दिन नहीं रहेगी. आने वाले 24 घंटे के भीतर ही तापमान एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। साथ ही रविवार यानी कल 24 मई से भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 24 मई दिन रविवार से राजस्थान के कई शहरों के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी इस दौरान कई जगहों का तापमान 47 डिग्री से 48 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Power Cut: उदयपुर में मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 घंटे बिजली गुल,जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर









