Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन सोमवार को राजस्थान के 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में आपको बता दें की सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोटा शहर में दर्ज किया गया। जहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर और जैसलमेर में भी गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं अगर जयपुर की बात करें तो वहां भी दिन और रात दोनों ही गर्म बने हुए हैं।
टूरिस्ट की संख्या हुई कम
ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में टूरिस्ट भी कम आ रहे हैं। उदयपुर और अजमेर में पर्यटकों की संख्या कम हुई है। इसके साथ ही कोटा के अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में मरीजों के लिए बेड को रिजर्व कर दिया गए हैं। वहीं फलौदी और बाड़मेर में बहुत ही भयानक गर्मी हो रही है।
गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं
ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं लोग दिन के समय बाहर नहीं निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दोनों में मौसम शुष्क बने रहने की आशंका है। इसके साथ ही बारिश होने की कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं इस दौरान तेज लू चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती। वहीं लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है।









