Rajasthan Weather: राज्य में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। वहीं बाड़मेर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को अब काफी ज्यादा गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। दिन के समय में तेज धूप होने की वजह से गर्माहट महसूस हो रही है। वहीं सुबह शाम की हवा में अभी ठंडक बरकार है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है।
तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका
इस बीच अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की आशंका है। वहीं अगर बीते दिन यानी गुरुवार की बात करें तो मौसम शुष्क रहा। वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Narmada Canal: राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, अब खेत नहीं रहेंगे प्यासे
जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 31.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 31.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 32.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 33.8 डिग्री सेल्सियस, बारां में 30.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 30.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक हफ्ते तक मौसम बना रहेगा। ऐसे में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी। ऐसे में धीरे-धीरे अब गर्मी बढ़ने की आशंका है।