Rajasthan Weather: राजस्थान के लोग इस समय गर्मी के चलते काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं गर्मी का कहर इतना ज्यादा है कि दिन में तो गर्मी से बुरा हाल है ही, वहीं रातों में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। ऐसे में अगर राजस्थान के शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें, तो वहां के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं पूर्वी राजस्थान भी तंदूर में बदलता जा रहा है।
लोगों को गर्मी से राहत नहीं
ऐसे में अगर जयपुर की बात करें, तो वहां भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। यहां के लोग दिन और रात दोनों समय गर्मी से परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक गर्मी से कोई भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है। इसके साथ ही कई शहरों में लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे ज्यादा गर्म इलाका चित्तौड़गढ़ रहा
मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्म इलाका चित्तौड़गढ़ रहा है, जहां का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही आपको बता दें कि श्रीगंगानगर का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस और कोटा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं
वहीं ऐसे में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। लोग दिन के समय बाहर निकलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जयपुर में गर्म हवाएं और उमस के चलते काफी ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। जयपुरवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है
वहीं उदयपुर में तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। वहां का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही तेज धूप और लू के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और पूर्वी जिलों में हीट वेव का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और गर्मी से बचने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।








