Railway News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सितंबर महीने में यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों में 132 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर सहित राजस्थान से जुड़ी कई प्रमुख ट्रेनों को शामिल किया गया है। अतिरिक्त कोच जरूरत के अनुसार अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
इन अतिरिक्त कोचों में स्लीपर, थर्ड एसी और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को ज्यादा सीटें उपलब्ध होने और वेटिंग लिस्ट कम होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, त्योहारी सीजन में ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट कम करने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों में एक तो कुछ ट्रेनों में पांच तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
1. जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर में 1 से 30 सितंबर तक 1 फर्स्ट एसी-कम-सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।
2. अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन
ट्रेन नंबर 19611/19614 में अजमेर से 2 से 30 सितंबर और अमृतसर से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
3. अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन
ट्रेन नंबर 19613/19612 में अजमेर से 2 से 30 सितंबर और अमृतसर से 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।
4. अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर ट्रेन
ट्रेन नंबर 19625/19626 में अजमेर से 6 से 27 सितंबर और बांद्रा टर्मिनस से 7 से 28 सितंबर तक 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
5. जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 20993/20994 में जयपुर से 1 से 30 सितंबर और उदयपुर सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 जनरल कोच लगाया जाएगा।
6. उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी ट्रेन
ट्रेन नंबर 20987/20988 में उदयपुर सिटी से 1 से 30 सितंबर और असारवा से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 जनरल कोच बढ़ाया जाएगा।
7. जोधपुर-इंदौर-जोधपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 14801/14802 में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और इंदौर से 4 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।
8. इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर ट्रेन
ट्रेन नंबर 12465/12466 में इंदौर से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर और भगत की कोठी से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।
9. जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 14854/14853 में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और वाराणसी सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।
10. जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 14864/14863 में जोधपुर से 1 से 30 सितंबर और वाराणसी सिटी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।
रेलवे के इस कदम से त्योहारी सीजन में राजस्थान से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर हो सकती है।